मल्टीबैगर स्टॉक भाग 7: आज का स्टॉक Vipul Ltd

आज हम आपको एक ऐसे मल्टीबैगर स्टॉक (Vipul Ltd) के बारे में बताएंगे जो रियल एस्टेट से संबंधित कंपनी है। यह कंपनी 5 जून 1991 में शेयर बाजार में लिस्ट हुई थी।

यह मल्टीबैगर स्टॉक अभी (3 जुलाई 2024) 50 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और आने वाले समय में बंपर रिटर्न दे सकता है।

मल्टीबैगर स्टॉक (Vipul Ltd) के फंडामेंटल

आईए अब जानते हैं इस मल्टीबैगर स्टॉक Vipul Ltd के फंडामेंटल के बारे में जिसकी वजह से हम इसे एक मल्टीबैगर स्टॉक कह रहे हैं।

क्या Vipul Ltd एक मल्टीबैगर स्टॉक बन सकता है
रियलिटी सेक्टर का मल्टीबैगर स्टॉक

Vipul Ltd का मार्केट कैप 677 करोड़ है और इसके शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपए है।

ROE

ROE का मतलब होता है रिटर्न ऑन इक्विटी और यह रेश्यो दर्शाता है की कंपनी एक रूपए के निवेश पर कितना कमाती है।

Vipul Ltd का ROE 66.37% है और इसका मतलब यह हुआ की कंपनी एक रूपए के निवेश से 66.37 पैसे कमाती है।

यह एक बहुत ही अच्छा ROE है और कंपनी के स्ट्रॉन्ग फंडामेंटल का सूचक है।

ROCE

इसका मतलब होता है रिटर्न ऑन कैपिटल एंप्लॉयड और यह दर्शाता है की कंपनी अपनी लगाई हुई पूंजी पर कितना प्रॉफिट कमा रही है।

इस मल्टीबैगर स्टॉक का ROCE 85.34% है।

किसी भी भारतीय कंपनी का 10% से ऊपर का ROCE अच्छा माना जाता है और इसका तो ROCE 85.34% है तो आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं की यह कंपनी कितना अच्छा प्रॉफिट कमाती होगी

ROA

इसका मतलब होता है रिटर्न ऑन एसेट और यह बताता है की कोई कंपनी अपने एसेट से कितना कमा लेती है।

किसी भी भारतीय कंपनी का 5% से ऊपर का ROA अच्छा माना जाता है। इस कंपनी का ROA 18.60% है जो स्ट्रांग फंडामेंटल की निशानी है।

Debt Equity Ratio

यह Ratio किसी भी कंपनी के ऊपर कितना लोन है यह दर्शाता है।

Vipul Ltd का Debt Equity Ratio 0.53 है और किसी भी भारतीय कंपनी का 1 से कम Debt Equity Ratio अच्छा माना जाता है।

इस लिहाज से कंपनी के ऊपर जो लोन है वो नियंत्रित है और जरूरत पड़ने पर कंपनी आसानी से चुका सकती है।

CAGR

इसका मतलब होता है कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट और यह किसी भी कंपनी की पिछले वर्षों की तुलना में ग्रोथ दर्शाती है।

कंपनी की पिछले 3 साल की सेल्स ग्रोथ का CAGR 135.54% है और कंपनी का पिछले 3 सालों का CAGR नेट प्रॉफिट 105.59% है। यह दोनों आंकड़े बहुत ही शानदार हैं।

EV to EBITDA

यह Ratio मुख्यता किसी कंपनी की वैल्यू को दर्शाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

EV to EBITDA जितना कम हो उतना अच्छा माना जाता है।

किसी भी भारतीय कंपनी का 10 के अंदर का EV to EBITDA अच्छा होता है। इस कंपनी का यह Ratio 1.46 है जो एक अच्छा सूचक है।

इस मल्टीबैगर स्टॉक का टारगेट

आज की डेट में (3 जुलाई 2024) में 50 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहा है। आने वाले 2 सालों में यह स्टॉक बहुत ही आसानी से 150 रुपए क्रॉस कर सकता है। इसके फंडामेंटल और बिजनेस एक्सपेंशन को देखते हुए ये टारगेट 2 साल के पहले भी प्राप्त हो सकता है।

शेयर की हिस्सेदारी का पैटर्न

मई 2024 तक इस शेयर की हिस्सेदारी कुछ इस तरह थी।

Promoters 51.51%

FII 1.89%

DII 0.52%

Public 46.08%

कंपनी के स्टॉक बढ़ने में क्या दिक्कत आ सकती है

प्रमोटर्स की होल्डिंग इस स्टॉक में पिछले क्वॉर्टर की तुलना में 11.9% कम हुई है जो दर्शाता है की प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी इस स्टॉक से हटा रहे हैं।

कंपनी के ऊपर Contingent Liabilities 505 करोड़ की हैं जो एक चिंता का विषय हो सकती हैं।

कंपनी के लास्ट क्वार्टर के नेट प्रॉफिट (234 करोड़) में अन्य आय बहुत ज्यादा है जो 229 करोड़ है।

किसी भी कंपनी का बिजनेस तब अच्छा माना जाता है जब कंपनी की अन्य आय कम हो और मुख्य बिजनेस से आय ज्यादा हो।

कंपनी का उधारी चुकाने के दिन (Debtors Days) बहुत ज्यादा हैं, यह 439 दिन का है जो बहुत अधिक है। Debtors Days हमेशा कम होनी चाहिए।

मेरे विचार

मेरे अनुसार Vipul Ltd एक बहुत ही स्ट्रांग फंडामेंटल वाली कंपनी है और आगे आने वाले समय में यह स्टॉक मल्टीबैगर रिटर्न दे सकता है।

आप लंबे समय को ध्यान में रखते हुए इसमें निवेश कर सकते हैं।

नोट: यहां दिए गए सुझाव मेरे द्वारा बारीकी से एनालिसिस किए गए हैं फिर भी त्रुटि होने की संभावना है इसलिए कोई भी इन्वेस्टमेंट करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से विमर्श जरुर करें।

 

यह भी पढ़ें

मल्टीबैगर स्टॉक: 80 रुपए का ये स्टॉक दे सकता है बंपर रिटर्न

 

Leave a Comment

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *