DHEA ब्लड टेस्ट क्या होता है | DHEA Test in Hindi

DHEA एक प्रकार का हार्मोन (DHEA Test in Hindi) होता है जो एड्रिनल ग्लैंड द्वारा निकाला जाता है। DHEA Test महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग कारणों से करवाया जाता है।

DHEA टेस्ट अधिकतर महिलाओं का ही करवाया जाता है।

जिन महिलाओं में पुरुषों जैसे गुण अधिक होते हैं जैसे भारी आवाज, चेहरे पर बाल आना या कम उम्र में जवान हो जाना, ऐसी महिलाओं को डॉक्टर DHEA टेस्ट लिखते हैं।

पुरुषों में DHEA टेस्ट तब करवाया जाता है जब पुरुषों में महिलाओं जैसे लक्षण दिखने लगते हैं। इनके अलावा यह टेस्ट महिलाओं और पुरुषों में एड्रेनल ग्रंथि सही से काम कर रही है या नहीं पता लगाने के लिए भी किया जाता है।

DHEA क्या होता है – DHEA Test in Hindi

DHEA एक प्रकार का हार्मोन होता है, इसका पूरा नाम है Dehydroepiandrosterone और यह हमारी एड्रेनल ग्रंथि द्वारा निकाला जाता है।

एड्रेनल ग्रंथि हमारे किडनी के ऊपर स्थित होती है। DHEA हार्मोन महिलाओं और पुरुषों दोनों में निकलता है।

महिलाओं के शरीर यह DHEA हार्मोन एस्ट्रोजन में बदल जाता है और पुरुषों में DHEA हार्मोन एंड्रोजन (Testosterone) में बदल जाता है।

DHEA हार्मोन महिलाओं और पुरुषों में जवानी के समय होने वाले शारीरिक परिवर्तन के लिए जिम्मेदार होता है।

उम्र बढ़ने के साथ DHEA हार्मोन कम होता है जबकि किशोरावस्था में यह हार्मोन सबसे अधिक निकलता है।

DHEA हमारे लिवर और एड्रेनल ग्रंथि द्वारा DHEA Sulfate में बदल दिया जाता है और इसे DHEA-S कहते हैं।

DHEA टेस्ट क्यों करवाया जाता है

महिलाओं में PCOS पता करने के लिए

एड्रेनल ग्रंथि का ट्यूमर या कैंसर पता करने के लिए

एडिशन डिसीज (Addison’s Disease) को पता करने के लिए

महिलाओं में अंडाशय (Ovary) या पुरुषों में वृषण (Testicles) में होने वाली बीमारी का पता करने में

एड्रेनल ग्रंथि सही से काम कर रही है या नहीं यह पता लगाने के लिए

DHEA हार्मोन के अधिक होने के लक्षण

चेहरे में बाल होना (महिलाओं में)

पुरुषों की तरह भारी आवाज (महिलाओं में)

पीरियड्स समय पर न आना या अनियमित होना
चेहरे पर मुंहासे आना

बाल कम होना और पतले होना

महिलाओं को गर्भ धारण करने में दिक्कत होना

स्तनों का विकसित न होना

महिलाओं में गंजापन

लड़कों में समय से पहले किशोरावस्था आना

महिलाओं में पुरुषों जैसे गुण विकसित होना

लड़कों में समय से पहले किशोरावस्था आना

DHEA हार्मोन कम होने के लक्षण

पुरुषों में इरेक्टाइल डिसफंक्शन (ED) होना

सेक्स में रुचि न होना

महिलाओं में जननांगो की त्वचा सूखी और पतली होना

नमक अधिक खाना या नमक से बनी हुई चीजों को खाने का मन करना

चक्कर आना

अचानक से वजन कम होना

उल्टी जैसा महसूस होना

ओस्टियोपोरोसिस्ट होना

डायबिटीज होना

DHEA हार्मोन का स्तर किन परिस्थितियों में कम हो जाता है

30 साल की उम्र के बाद DHEA का स्तर कम होने लगता है। ऐसे लोग जिनको निम्न बीमारियां होती हैं उनका भी DHEA स्तर कम होता है जैसे

टाईप 2 डायबिटीज

एड्स

लुपस (Lupus)

किडनी की बीमारी

एड्रेनल की गड़बड़ी

Hypopituitarism

एनोरेक्सिया नर्वोसा (Anorexia Nervosa)

Crohn’s disease

कुछ दवाईयां भी DHEA हार्मोन के स्तर को कम कर देती हैं जैसे

इन्सुलिन

ओपिएट्स (Opiates)

कोर्टिको स्टेरॉइड

Danazol

DHEA टेस्ट कब करवाना चाहिए

DHEA टेस्ट पुरुषों में कभी भी करवा सकते हैं लेकिन महिलाओं में पीरियड्स के दौरान यह टेस्ट नहीं करवाना चाहिए।

DHEA टेस्ट पीरियड्स आने के एक हफ्ता पहले करवाना चाहिए या पीरियड्स आने के एक हफ्ता बाद करवाना चाहिए। जो लोग स्टेरॉइड की दवाई ले रहे हैं उनको टेस्ट के 2 दिन पहले यह दवाई रोक देनी चाहिए।

DHEA टेस्ट की कीमत

DHEA टेस्ट की कीमत 1800 रुपए के करीब होती है। हर शहर में यह कीमत अलग अलग हो सकती है। बड़े शहरों में इसकी कीमत ज्यादा होती है।

DHEA टेस्ट की नॉर्मल वैल्यू कितनी होती है

DHEA का हमारे शरीर में स्तर बदला करता है। इसलिए इसकी सही वैल्यू जानने के लिए आपके ब्लड टेस्ट की रिपोर्ट में दिए गए रिफरेंस रेंज को पढ़ें।

महिलाओं में सामान्य वैल्यू 

Age Value(µg/dL) 
18-19 145-395
20-29 65-380
30-39 45-270
40-49 32-240
50-59 26-200
60-69 13-130

पुरुषो में सामान्य वैल्यू

Age Value(µg/dL) 
18-19 108-441
20-29 280-640
30-39 120-520
40-49 95-530
50-59 70-310
60-69 42-290

उम्र बढ़ने के साथ साथ DHEA की वैल्यू कम होती जाती है।

पीरियड्स के समय भी इसकी वैल्यू असामान्य होती है।

यह भी पढ़े

बिना प्रेगनेंसी के अनवांटेड किट खाने से क्या होता है?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top